ncert class 11 history chapter 1 question answer in hindi

ncert class 11 history chapter 1 question answer in hindi के लिए यहां से पढें।

अध्याय -1

(प्रारंभिक काल से)

  1. किस वैज्ञानिक को जीवन के विकासवादी सिद्धांत का संस्थापक माना जाता है?

उत्तर :-चार्ल्स डार्विन।

  1. चार्ल्स डार्विन की प्रसिद्ध पुस्तक का नाम बताइए, जिसमें जीवन का विकासवादी सिद्धांत प्रतिपादित किया गया है ?

उत्तर :- ऑरिजन ऑफ स्पीसीज।

  1. मानववत प्राणी के प्रारंभिक जीवाश्म कहाँ से प्राप्त हुए हैं?

उत्तर :-पूर्वी अफ्रीका से।

  1. होमो शब्द किस प्राचीन भाषा से लिया गया है?

उत्तर:-लैटिन भाषा से।

  1. होमो का शाब्दिक अर्थ क्या है?

उत्तर :-आदमी।

  1. चार्ल्स डार्विन की प्रसिद्ध पुस्तक ऑरिज़न ऑफ स्पीसीज किस वर्ष प्रकाशित हुई?

उत्तर:-1859

  1. ऑस्ट्रेलोपिथिकस कौन से दो भाषाओं के शब्दों के संगम से बना है?

उत्तर:-लैटिन और ग्रीक।

  1. होमो हेबिलिस इसका शाब्दिक अर्थ क्या है?

उत्तर:-औजार बनाने वाला प्राणी।

  1. दो पांवो पर सीधा खड़ा होकर चलने वाला प्रारंभिक मानव प्रजाति का क्या नाम था?

उत्तर:-होमो इरेक्टस।

  1. नियंडरथाल मानव के जीवाश्म सर्वप्रथम कहाँ मिले हैं?

उत्तर:-यूरोप में।

  1. आधुनिक मान को वैज्ञानिक शब्दावली में क्या कहा जाता है?

उत्तर:- होमो सैपियंस सैपियंस।

  1. होमो सेपियंस सेपियंस का शाब्दिक अर्थ क्या है?

उत्तर :-सोच विचार करने वाला।

  1. नियंडर घाटी यूरोप के किस देश में पड़ती हैं?

उत्तर :-जर्मनी में।

  1. मानव द्वारा अग्नि के प्रयोग के प्रारंभिक प्रमाण कितने वर्ष पूर्व मिलते हैं?

उत्तर:- लगभग 14,00,000 वर्ष पूर्व ।

  1. मानव द्वार कपड़े सिलाई की सुइयों के प्रयोग के प्रमाण लगभग कितने वर्ष पूर्व के मिले हैं?

उत्तर :-लगभग 21000 वर्ष पूर्व के।

  1. नियंडर थाल मानव के उदय के प्रारंभिक प्रमाण कितने वर्ष पूर्व मिलते हैं?

उत्तर :-लगभग 1,00,000 वर्ष पहले के

  1. आधुनिक मानव के मस्तिष्क की क्षमता कितनी घन सेंटीमीटर थी?

उत्तर :-1450 घन सेंटीमीटर।

  1. होमो हेबिलिस मानव प्रजाति के मस्तिष्क क्षमता कितनी थी?

उत्तर:- लगभग 700 घन सेंटीमीटर।

  1. होमोइरेक्टस मानव प्रजाति की मस्तिष्क क्षमता कितनी थी?

उत्तर:- लगभग 1000 घन सेंटीमीटर।

  1. किस मानव प्रजाति के पाषाण उपकरण केवल अफ्रीका महाद्वीप में ही मिलते हैं?

उत्तर :-होमो हेबिलिस।

  1. किस गुफा से लगभग 30,000 से 12,000 वर्ष पूरक की पशु चित्रकारी मिली है?

उत्तर:-स्पेन के अल्तामिरा से।

  1. अफ्रीका में पशु व कुत्ते पालने के प्राचीनतम प्रमाण कब मिलते हैं?

उत्तर:- लगभग 9000 वर्ष पूर्व के।

  1. सबसे पहले औजार बनाने वाली मानव प्रजाति कौन सी थी?

उत्तर:-होमो हेबिलिस।

  1. होमो इरेक्टस मानव के अवशेष किन किन स्थानों से मिले हैं?

उत्तर:- अफ्रीका महाद्वीप से बाहर एशिया में चीन और जावा आदि स्थानों से मिले हैं

  1. पीकिंग मैन के नाम से कौन सी मानव प्रजाति जानी जाती है?

उत्तर:-होमो इरेक्टस।

  1. जीवाश्म क्या है?

उत्तर:-जीवाश्म से अभिप्राय अतिप्राचीन पौधे, जानवर एवं मानव के उन छापों या अवशेषों से है जो पत्थर के रूप में बदल कर किसी चट्टान में लाखों वर्षों से दबे पड़े हैं।

  1. आस्ट्रेलोपिथिक्स का शाब्दिक अर्थ क्या है?

उत्तर:- दक्षिणी मानव सम प्राणी।

  1. प्राचीनतम पाषाण औजार कहाँ से मिले हैं?

उत्तर:- इथियोपिया और कीनिया से।

  1. कृषि के सबसे पुराने साक्ष्य कहाँ से मिलते हैं?

उत्तर:-पश्चिम एशिया।

  1. भारत में सबसे पहले खेती के प्रमाण कहाँ से मिले हैं?

उत्तर :-मेहरगढ़ से।

 

हमने ncert class 11 history chapter 1 question answer in hindi के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान  करने की कोशिश की है, उम्मीद करते हैं आपको अवश्य ही पसंद आयी होगी।

Read more :- https://www.competitionindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!