MCQs on Ancient History of India

MCQs on Ancient History of India

MCQs on Ancient History of India/प्राचीन भारतीय इतिहास के प्रश्न और उत्तर और अपनी आगामी परीक्षाओं जैसे बैकिंग, SSC, UPSC and UGC NET (History) की तैयारी करें ।

प्रश्न 1. छठी शताब्दी ई० पूर्व में कितने महाजनपद थे ? किन्हीं चार के नाम बताओ।

उत्तर – छठी शताब्दी ई० पूर्व में कुल 16 महाजनपद थे। इनमें से मगध, काशी, कौशल तथा कुरु आदि मुख्य हैं।

प्रश्न 2. तक्षशिला किस जनपद की राजधानी थी?

उत्तर – गांधार जनपद की।

प्रश्न 3. बिम्बिसार तथा अजातशत्रु किस महाजनपद के प्रसिद्ध शासक थे ?

उत्तर – मगध जनपद के

प्रश्न 4. छठी शताब्दी ई०पू० में राजगृह किस महाजनपद की राजधानी ?

उत्तर  -मगध की

प्रश्न 5. शूरसेन किस जनपद की राजधानी थी।

उत्तर -मथुरा की

प्रश्न 6. मगध के किस शासक ने अवन्ति महाजनपद को अपने साम्राज्य में सम्मिलित किया ?

उत्तर- शिशुनाग ने।

प्रश्न 7. धनानंद किस वंश का अन्तिम शासक था ?

उत्तर – मगध के नंद वंश का

प्रश्न 8. मत्स्य जनपद की राजधानी क्या थी?

उत्तर – विराटनगर।

प्रश्न 9. उज्जैन किस जनपद की राजधानी थी ?

उत्तर  -अवन्ति।

प्रश्न 10. श्रावस्ती किस जनपद की राजधानी थी ?

उत्तर – कौशल जनपद की।

प्रश्न 11. वह कौशल राजा, जिसने काशी को जीता था, का नाम क्या था ?

उत्तर- महाकौशल।

प्रश्न 12. इन्द्रप्रस्थ किस जनपद की राजधानी थी ?

उत्तर – कुरू जनपद की।

प्रश्न 13. वज्जि जनपद की राजधानी क्या थी ?

उत्तर- वैशाली।

प्रश्न 14. चन्द्रगुप्त मौर्य ने किस यूनानी शासक को हराया ?

उत्तर – सेल्यूकस निकेटर को।

प्रश्न 15. मेगस्थनीज कौन था ?

उत्तर- चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में यूनानी शासक सेल्यूकस का राजदूत था ।

प्रश्न 16. अशोक के समय के दो प्रसिद्ध स्तूप कौन-कौन-से हैं ?

उत्तर- सांची तथा भरहुत।

प्रश्न 17. इण्डिका का लेखक कौन था ?

उत्तर- मैगस्थनीज |

प्रश्न 18. मैगस्थनीज़ किसके शासनकाल में भारत आया ?

उत्तर – चन्द्रगुप्त मौर्य के शासन काल में।

प्रश्न 19. कौटिल्य कौन था ?

उत्तर- चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रधानमन्त्री

प्रश्न 20. कौटिल्य (चाणक्य) ने राजनीति से सम्बन्धित कौन-सी पुस्तक की रचना की ?

उत्तर- अर्थशास्त्र।

प्रश्न 21. अशोक ने किस नयी नैतिक विचारधारा का प्रचार किया ?

उत्तर- धम्म नामक विचारधारा का ।

प्रश्न 22. धम्म के प्रचार के लिए अशोक ने कौन-से विशेष अधिकारी नियुक्त किए।

उत्तर-धम्म महामात्र ।

प्रश्न 25. अशोक ने किन दो नए नगरों की स्थापना की ?

उत्तर-श्रीनगर तथा ललितापाटन।

प्रश्न 24. कलिंग का युद्ध कब हुआ ?

उत्तर- 261 ई०पू० में।

प्रश्न 25. वर्तमान भारत के राष्ट्रीय चिह्न कहाँ से लिए गए हैं ?

उत्तर- सारनाथ के अशोक स्तम्भ से।

प्रश्न 26. अशोक के अभिलेख कौन-सी दो लिपियों में मिले हैं ?

उत्तर- ब्राह्मी तथा खरोष्ठी लिपि में।

प्रश्न 27. मौर्य साम्राज्य की राजधानी का क्या नाम था ?

उत्तर – पाटलिपुत्र ।

प्रश्न 28. चन्द्रगुप्त मौर्य को ‘एण्ड्रोकोट्स’ किस लेखक ने कहा है ?

उत्तर – प्लूटार्क ने ।

प्रश्न 29. सिंहासन पर आसीन होने के पश्चात् अशोक ने कौन-सी उपाधि धारण की ?

उत्तर- देवानामप्रिय

प्रश्न 30. सारनाथ स्तम्भ के शिरोभाग में सिंह के बीच में एक चक्र है यह चक्र किसका सूचक है ?

उत्तर-धर्म का ।

प्रश्न 31. कारखाने तथा खानों के मन्त्री को क्या कहा जाता था ?

उत्तर- कर्मान्तिक ।

प्रश्न 32. मौर्यशासन काल में कृषि विभाग के अध्यक्ष को क्या कहा जाता था ?

उत्तर- सीताध्यक्ष ।

प्रश्न 33. अर्थशास्त्र की रचना किस भाषा में हुई ?

उत्तर- संस्कृत भाषा में।

प्रश्न 34. मौर्य-शासनकाल में राजकीय कोष का प्रमुख कौन होता था ?

उत्तर- सन्निधाता ।

प्रश्न 35. मिनान्डर का शासनकाल क्या था ?

उत्तर- 165-145 ई०पू० ।

प्रश्न 36. मिनान्डर की राजधानी का नाम बताओ।

उत्तर- शाकल (श्यालकोट)।

प्रश्न 37. मिनान्डर का किस बौद्ध भिक्षु के साथ वाद-विवाद हुआ ?

उत्तर- नागसेन (नागार्जुन)।

प्रश्न 38. पहली बार सोने के सिक्के किसने जारी किए ?

उत्तर- हिन्द-यूनानी शासकों ने।

प्रश्न 39. विक्रम संवत का प्रारम्भ कब हुआ ?

उत्तर-58 ई०पू० से।

प्रश्न 40. शक वंश का सबसे शक्तिशाली राजा कौन था ?

उत्तर- रुद्रदामा (रुद्रदामन)

प्रश्न 41. सुदर्शन झील की मरम्मत किस शक वंश के राजा ने करवाई ?

उत्तर- रुद्रदामन प्रथम ने।

प्रश्न 42. शक संवत् का प्रारम्भ कब से माना जाता है ?

उत्तर- 78 ई० से।

प्रश्न 43. कुषाणों का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन था ?

उत्तर- कनिष्क।

प्रश्न 44. कनिष्क का राजधानी का नाम बताओ।

उत्तर- पुरूषपुर (पेशावर)।

प्रश्न 45. मगध विजय अभियान में कनिष्क को मिलने वाला बौद्ध विद्वान् कौन था ?

उत्तर-अश्वघोष ।

प्रश्न 46. कनिष्क द्वारा बताए गए नगर का नाम बताओ।

उत्तर – कनिष्कापुर।

प्रश्न 47. कनिष्क द्वारा धारण की गई उपाधि का नाम बताओ।

उत्तर- देवपुत्र।

प्रश्न 48. तमिल संगम से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- तमिल कवियों की सभा या सम्मेलन।

प्रश्न 49. टूटे हुए सिर वाली कनिष्क की मूर्ति किस कला का नमूना है ?.

उत्तर-मथुरा कला का।

प्रश्न 50. ‘बुद्ध चरित’ का लेखक कौन था ?

उत्तर-अश्वघोष।

प्रश्न 51 सबसे प्रसिद्ध भारतीय-यूनानी शासक कौन था ?

उत्तर – मीनाण्डर।

प्रश्न 52. कुषाणकाल में कौन-सी नई मूर्तिकला का आरम्भ हुआ ?

उत्तर- गान्धारकला का।

प्रश्न 53. शक संवत् किस शासक ने चलाया ?

उत्तर- कनिष्क ने।

प्रश्न 54. शक कहाँ के मूल निवासी थे ?

उत्तर – मध्य एशिया के।

प्रश्न 55. भूमि दान-पत्रों को रखने वाले अधिकारी को क्या कहा जाता था ?

उत्तर- पत्तिक पालक।

प्रश्न 56. व्याकरण विषय की तोलकापियम पुस्तक किस भाषा में लिखी गई है?

उत्तर-तमिल।

प्रश्न 57. संगम साहित्य किस भाषा में लिखा गया है?

उत्तर- तमिल भाषा।

प्रश्न 58. ‘बाइबिल ऑफ तमिल कौन-सी पुस्तक को कहा जाता है ?

उत्तर- ‘तिरुक्कुराल’।

प्रश्न 59. तमिल कविता की ओडिसी कौन-सी पुस्तक है?

उत्तर- मणिमेरवलम्।

प्रश्न 60. कौन-सी पुस्तक ‘बुक ऑफ मेरिज’ है ?

उत्तर – जीवक चिंतामणि।

आज के इस लेख में हमने आपको 60 MCQs on Ancient History of India/प्राचीन भारतीय इतिहास के प्रश्न और उत्तर के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है। उम्मीद करते हैं यह लेख आपको अवश्य पसंद आया होगा।

Read More: 1.   https://www.competitionindia.com 

2. https://www.competitionindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!